गुरुवार, 16 मार्च 2017

होली अबकी बार

मोदी जी की जीत पर 

होली अबकी बार

मोदी लहर लील गई सबके सियासी चाल
बेदाग छवि पे मेहरबान जनता हुई निहाल

उन्मत्त उमंगों की होली होगी अबकी बार
क्योंकि बनेगी यूपी में बीजेपी की सरकार

नाना नवरंगों के गुलाल,उड़ेंगे अबकी बार
दिल से किया सभी ने है मोदी को स्वीकार

शेर,हुंकार भरेगा दुबकेंगे रंगे सभी सियार
क्योंकि धरती,नदिया,हुए अम्बर एकाकार

नमो-नमो जयकार में चित हैं सब भौकाल
किसी की बम्पर हार तो कोई हुआ बीमार

रंग अबीर पिचकारी ख़ुशी से गाल हैं लाल
कितने वर्षों बाद देश में आया ऐसा भूचाल

सात समंदर पार चर्चा,मोदी नाम बेमिसाल
विरोधी सुरों की अटकलें कैसे हुआ कमाल ।

                                           शैल सिंह 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

होली पर कविता

होली पर कविता ---- हम उत्सवधर्मी देश के वासी सभी पर मस्ती छाई  प्रकृति भी लेती अंगड़ाई होली आई री होली आई, मन में फागुन का उत्कर्ष अद्भुत हो...