शुक्रवार, 29 जुलाई 2016

अभिव्यक्ति की आजादी है इसीलिए अभिव्यक्त किया है

अभिव्यक्ति की आजादी है 

इसीलिए अभिव्यक्त किया 

हम ध्वज चाँद पर फहरायेंगे क्षितिज का चाँद हमारा है
देखो तीन रंगों के बीच चक्र अभिप्राय बड़ा ही प्यारा है ,

तूं झंडे पर चित्र बना चाँद का,ध्यान रहे आधा अधूरा हो
आधे चाँद के बीचो-बीच में बस एक ही टंका सितारा हो  ,

पवन नीर सब अपना सूरज पर भी अधिकार हमारा है
आस्मा सहित चाँद के जुगनूँ तारे,सबपर राज हमारा है ,

जल ज़मज़म का पीकर भी तेरे मन का सोता ख़ारा है
यहाँ हर मन के सोते से फूटती गंगा की पावन धारा है ,

अपराध की फ़ेहरिस्तों से गदगद होता ख़ुदा तुम्हारा है
सद्गगुण,सुमार्ग,सत्कर्म से अभिभूत होता नाथ हमारा है ।

                                                 शैल सिंह 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नव वर्ष मंगलमय हो

नव वर्ष मंगलमय हो  प्रकृति ने रचाया अद्भुत श्रृंगार बागों में बौर लिए टिकोरे का आकार, खेत खलिहान सुनहरे परिधान किये धारण  सेमल पुष्पों ने रं...