शनिवार, 23 मई 2015

ग़ज़ल

       ग़ज़ल 


मेरे ख़्वाबों में आना दबे पांव तुम
चराग़-ए-वफा बुझ ना जाए कहीं

झिलमिला रहे लम्हें हंसीं यादों के
लम्हा ये तन्हा गुजर ना जाए कहीं

अश्क़ों से गीली पलक की जमीं है
मोहब्बत में हम मिट ना जायें कहीं

माना मजबूर तूं पर मोहब्बत नहीं
अहदो-पैमान ही रह ना जाए कहीं

चांदनी शब में ढूंढतीं हैं निगाहें तुझे
वीरां मुंडेरों टिकी रह ना जाएं कहीं

नींद से रहती बोझिल मगर जागती
दर से आहट वो मुड़ ना जाए कहीं ।

अहदो-पैमान--वादे कसमें

                       शैल सिंह




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

होली पर कविता

होली पर कविता ---- हम उत्सवधर्मी देश के वासी सभी पर मस्ती छाई  प्रकृति भी लेती अंगड़ाई होली आई री होली आई, मन में फागुन का उत्कर्ष अद्भुत हो...