शनिवार, 4 अक्तूबर 2014

मन के द्वारे लगा सांकल सारी दुनिया

मन के द्वारे लगा सांकल सारी दुनिया


हँसी के फौव्वारे ठहाकों की दुनिया
कहाँ खोई जाने चौपालों की दुनिया ,

ठहर सी गई आ कहाँ ज़िन्दगी ये
मन के द्वारे सांकल लगा सारी दुनिया ,

गुड्डे-गुड़ियों का खेल बन्ना-बन्नी के गीत
थाप ढोलक के नाचती नज़ारों की दुनिया ,

त्योहारों की रौनक वो गँवईं का मेला
लकठा,जलेबी,फुलौड़ी,गुब्बारों की दुनिया ,

चवन्नी,अठन्नी में सारे ख़ुशी के सामान 
ख़रीद सकती कहाँ अब दौलत की दुनिया ,

गिल्ली-डंडा,कबड्डी,ताश की वो दोपहरी
खेत-खलिहान,बगिया चहकती वो दुनिया ,

नेट,मोबाईल चाण्डालिन टैब चुड़ैल टी.वी ने
चट कर दी सामाजिक समरसता की दुनिया ।

लकठा-बेसन का बना हुआ गुड़ में पगा
       
                                                  शैल सिंह


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नव वर्ष मंगलमय हो

नव वर्ष मंगलमय हो  प्रकृति ने रचाया अद्भुत श्रृंगार बागों में बौर लिए टिकोरे का आकार, खेत खलिहान सुनहरे परिधान किये धारण  सेमल पुष्पों ने रं...